भारत ने अंतरिक्ष में दिखाया दम, चंद्रयान-2 हुआ लॉन्च

इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को आज दोपहर लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले 15 जुलाई को तकनीकी समस्या आ जाने के कारण लॉन्चिंग टाल दी गई थी। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 July 2019, 2:55 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: चंद्रयान-2 लॉन्च हो गया है। ये हिंदुस्तान का दूसरा सबसे बड़ा मिशन है। दोपहर 2.43 बजे ISRO ने श्रीहरिकोटा से ये मिशन लॉन्च किया है।

आज का दिन पूरे देश के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है। आज इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO ने  दोपहर 2.43 मिनट पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-2 को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले प्रयास में जो तकनीकी खामी आई थी, उसे भी दुरुस्त कर लिया गया है। जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें

चंद्रयान-2 भारत का दूसरा सबसे महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन है। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से भारी-भरकम रॉकेट जियोसिन्क्रोनस सेटलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क 3 (जीएसएलवी एमके 3) से लॉन्च किया जाएगा। जीएसएलवी के लिए लोग बाहुबली नाम का भी प्रयोग करते हैं। इसकी लंबाई 44 मीटर और वजन 640 टन है।

उड़ान से पहले चंद्रयान-2

चंद्रयान 2 को बनाने में 603 करोड़ रुपये की आयी है। वहीं इसका वजन 3.8 टन है। इसी भारी-भरकम चंद्रयान को लेकर जीएसएलवी रॉकेट उड़ेगा और इसे पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। जहां से इसकी चांद की यात्रा शुरू होगी।

Published :