पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकाम, तरनतारन में RDX के साथ 2 गिरफ्तार, 4 किलो विस्फोटक बरामद

पंजाब को दहलाने की साजिशों को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। राज्य के तरन तारन में आरडीएक्स के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 May 2022, 6:53 PM IST

चंडीगढ़: पंजाब को दहलाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। राज्य के तरनतारन पुलिस ने आरडीएक्स के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों संदिग्धों के कब्जे से बंद बोरे में लगभग चार किलो विस्फोटक बरामद किया गया। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किये गये दोनों संदिग्धों को तरनतारन पुलिस ने नौशहर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक बोरी के अंदर विस्फोटक छिपा कर रखा था।

करनाल पुलिस द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार किए गए 4 बीकेआई कोरियरों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गई हैं। मामले में जांच जारी है। 

Published : 
  • 8 May 2022, 6:53 PM IST

No related posts found.