
चंदौली: जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर फाटक के पास से पुलिस ने सोमवार को अवैध देशी शराब के साथ तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनसे 580 पाउच देशी शराब ट्रेटा पैक व 88 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एस. आई. रावेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी तीन महिला संदिग्ध स्थिति में हाथ में झोला लिए हुए खड़ी थी। पुलिस ने चेक किया तो झोले में से 580 पाउच देशी शराब ट्रेटा पैक व 88 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।
पुलिस ने पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान अनीता देवी निवासी डेहरी आनसोन रोहतास बिहार, पवित्रि निवासी डेहरी रोहतास बिहार, संगीत देवी डेहरी रोहतास बिहार निवासी के रुप में की है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने तीनों महिला तस्करों को जेल भेज दिया है।
Published : 17 June 2024, 3:15 PM IST
Topics : arrested Chandauli illegal country liquor women smugglers उत्तर प्रदेश गिरफ्तार चंदौली पुलिस महिला तस्कर