Site icon Hindi Dynamite News

Weather Alert: इन राज्यों में आज बारिश के आसार, जानें आपके शहर का हाल

होली के त्योहार पर एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। कई राज्यों में आज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather Alert: इन राज्यों में आज बारिश के आसार, जानें आपके शहर का हाल

नई दिल्लीः देश के कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश के आसार जताए हैं।

पूर्वोत्तर भारत सहित कई जगहों पर 29 मार्च से बारिश के आसार बन हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज तेज हवाएं चलने के साथ-साथ बारिश के आसार भी हैं। 

यह भी पढ़ें: फिर करवट लेगा मौसम, आज इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें दिल्ली का हाल 

वहीं दूसरी ओर दिल्ली में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। 29 मार्च 2021 को होली पर 38 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच सकता है। हालांकी अगले कुछ दिनों तक तापमान साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें: होली से पहले बदलेगा मौसम का हाल, देश के इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार 

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 29 मार्च से 01 अप्रैल, 2021 के दौरान पूर्वोत्तर भारत पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी दीपों पर हल्की बारिश हुई है। वहीं, अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान में वृद्धि हुई है। मध्य और दक्षिण भारत में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि की उम्मीद है। 

Exit mobile version