हिंदी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुनिवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। जखीरा फ्लाईओवर के पास मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि रेलवे ट्रेक के क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। रेलवे की टीमें मालगाड़ी बेपटरी हुए डिब्बों को सीधा करने में जुटी हैं।
यह हादसा पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ है। मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे। ट्रैक की मरम्मत भी जारी है।
Published : 17 February 2024, 1:53 PM IST
No related posts found.