हिंदी
नई दिल्ली: अब कुछ दिनों बाद ही नया साल आ जाएगा, जिसका इंतजार सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां कर रही है। बता दें कि आने वाले नए साल 2022 में देश- विदेश की सभी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां भारत में एक के बाद एक नई कारें लॉन्च करने वाली हैं। लॉन्च होने वाली सभी साभी कारें हैचबैक, सिडैन और SUV सेगमेंट की हैं।
साल 2022 में भारत के अंदर टाटा मोटर्स, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, किआ मोटर्स, स्कोडा, टोयोटा, ऑडी समेत कई कंपनियों की नई कारें की जाएंगी। इसके साथ ही टेस्ला भी अपनी इलेक्ट्रिक कारें को भारत में लॉन्च करने वाला हैं।

TATA Motors
भारत में लॉन्च होने वाली कारों की बात करें तो टाटा मोटर्स अगले साल TATA Tiago CNG के साथ ही TATA Altroz EV जैसी जबरदस्त कारों को लॉन्च करने वाली है। ये सभी कारें हाईटैक फिचर्स से लेस है।
Mahindra
अलगे साल महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अपनी न्यू जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा KUV100 इलेक्ट्रिक के साथ ही महिंद्रा XUV300 इलेक्ट्रिक जैसी कारों को करने वाले है।

Maruti Suzuki
वहीं Maruti Suzuki अगले साल अपनी मोस्ट अवेडेट कार Maruthi Jimny को लॉन्च करने वाली है।
Toyota
आने वाले नए साल में Toyota अपनी Toyota Belta Sedan को लॉन्च करेंगा। इसके साथ ही कपंनी Pickup Truck Toyota Hilux को लॉन्च कर सकती है।
KIA Motors
2022 में KIA Motors अपनी 7 Seater Car Kia Carens लॉन्च करने वाली है।
Skoda
अलगे साल Skoda कंपनी भी Sedan Car Skoda Slavia को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही कंपनी SUV Skoda Kodiaq Facelift भी लॉन्च कर सकती है।
Audi
2022 में जल्द ही Audi भी भारत के अंदर अपनी Audi Q7 लॉन्च करने वाला है।
Published : 26 December 2021, 5:08 PM IST
Topics : Audi Car Launch In 2022 Kia Motors Mahindra Maruti Suzuki powerful cars SKODA tata motors Toyota हाईटैक
No related posts found.