हिंदी
नयी दिल्ली: न्यायमूर्ति टी. एस. शिवगणनम को सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी की।
उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने इस साल फरवरी में उनके नाम की अनुशंसा की थी, क्योंकि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव 30 मार्च को सेवाानिवृत होने वाले थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, न्यायमूर्ति शिवगणनम मूल रूप से मद्रास उच्च न्यायालय से संबंधित हैं और अब तक कलकत्ता उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे। उन्हें 31 मार्च 2009 को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 15 सितंबर 2025 है।
Published : 2 May 2023, 12:33 PM IST
Topics : Calcutta Chief Justice High Court T S Shivagananam कलकत्ता टी एस शिवगणनम न्यायमूर्ति मुख्य न्यायाधीश हाई कोर्ट