Road Accident: जम्मू कश्मीर में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 22 लोग घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को एक बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गयी तथा 14 छात्रों समेत 22 अन्य लोग घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 December 2023, 12:24 PM IST

राजौरी/जम्मू: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को एक बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गयी तथा 14 छात्रों समेत 22 अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना राजौरी-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठंडीकस्सी गांव में राधा स्वामी आश्रम के समीप हुई।

उन्होंने बताया कि बस मंजाकोट से राजौरी की ओर आ रही थी और दो कारों से टकराने के बाद वह पलट गयी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घायलों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published :  6 December 2023, 12:24 PM IST