Bus Accident: आंध्र प्रदेश में यात्रियों से खचाकच भरी बस नहर में गिरी, 9 लोगों की हुई मौके पर मौत

आंध्र प्रदेश से हाल ही में एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। दरअसल आंध्र प्रदेश में यात्रियों से भरी बस नहर में जा गिरी है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर..

Updated : 15 December 2021, 5:25 PM IST
google-preferred

गोदावरी: आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में राज्य सड़क परिवाहन निगम की एक बस नहर में जा गिरी है। इस  हादसे में 5 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

अब तक मिली जानकारी में बताया गया है कि बस नहर के ऊपर बने सड़क की रेलिंग को तोड़कर सीधे नहर के अंदर जा गिरी। खबर मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है, और वहां लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया, जो अभी तक चल रहा है।  

बताया जा रहा है कि बस अश्वराओपेटा से जंगारेड्डीगुडेम की ओर जा रही थी। लेकिन बीच में ही जंगारेड्डीगुडेम मंडल में जलेरू के पास बस ने अचानक अपना कंट्रोल खो दिया, जिसकी वजह से बस सड़क की रैलिंग तोड़ कर जलेरू वागू नहर में गिर गई। हादसे के समय इस बस कुल 47 यात्री सफर कर रहे थे। इस बस हादसे में मारे गए लोगों में बस का ड्राइवर भी शामिल है। 

घटना स्थल से आई खबर के अनुसार हादसे के शिकार हुए कई लोग काफी गंभीर रूप से घायल हुए है। एक अधिकारी ने इस दुर्घटना जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य पुलिस ने राजस्व कर्मचारियों और अन्य स्थानीय लोगों की मदद से अब तक ड्राइवर और 5 महिलाओं सहित कुल 9 लोगों की बॉडी को बाहर निकाला है, वहीं बच्चों समेत बाकी के 38 लोगों को बचा लिया है।  

Published : 
  • 15 December 2021, 5:25 PM IST

Advertisement
Advertisement