
एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के प्रयासों को पुलिस ने विफल कर दिया है। परीक्षा में सेंध की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने कोचिंग सेंटर के संचालक समेत 15 युवकों को नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक गिरफ्तार किये गये सभी आरोपी एटा और कासगंज के रहने वाले हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपियों के कब्जे से 2 लाख के करीब कैश बरामद किया है। बताया जाता है आरोपियों को यह रकम भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा दी गई थी। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
Published : 17 February 2024, 5:19 PM IST
Topics : etah UP Constable Exam UP Police UP Police Recruitment Exam uttar pradesh उत्तर प्रदेश एटा गिरफ्तार यूपी पुलिस भर्ती