
बुलंदशहर: अनूपशहर तहसील में 4 साल की मासूम के साथ में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची से दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ही पड़ोसी है। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिये जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर: दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, महिला और दो बच्चों का रेता गला
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के घर के पास में रहने वाले युवक ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने बुलाया और उसे घर से दूर ले गया। जहां हैवान पड़ोसी ने दरिंदगी दिखाते हुए बच्ची के साथ मे रेप की घटना को अंजाम दिया। हैवानिय की सारी सीमाओं को लांघते हुए आरोपी बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग और लाठी-डंडे चलने से आधा दर्जन घायल
बच्ची के रोने-चीखने की आवाज जब पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
Published : 19 September 2018, 3:18 PM IST
Topics : Bulandshahr अनूपशहर आरोपी गिरफ्तार जेल पड़ोसी बुलंदशहर मासूम बच्ची रेप