
नई दिल्ली: भाई-बहिन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी ने सभी को एक खास अंदाज में बधाई दी।
इस मौके पर राहुल गांधी ने बहिन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक ट्विटर पर खास तस्वरी साझा करते हुए सभी को इस त्योहार की बधाई दी। इस खास तस्वीर में दोनों भाई-बहिन मतलब राहुल गांधी और प्रियंका एक दूसरे के गले मिल रहे हैं।
Wishing every one a happy #RakshaBandhan.
आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/EJZWPSGO2J
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2020
भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते को और मजबूती देने वाले इस खास मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका की इस तस्वीर को खूब सराहा जा रहा है।
Published : 3 August 2020, 12:20 PM IST
Topics : Priynaka Vadra Rahul Gandhi Raksha Bandhan तस्वीर त्योहार प्रियंका गांधी रक्षा बंधन राहुल गांधी