
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा झटका लगा है। बृजभूषण के खिलाफ कोर्ट ने तीन धाराओं में आरोप तय किये हैं।
अब 21 मई को अदालत में सजा पर बहस होगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसी मामले में उनके खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीन धाराओं में आरोप तय किये हैं।
कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धारा 354, 354 ए और 506 (1) के तहत आरोप तय किये हैं।
Published : 10 May 2024, 5:33 PM IST
Topics : Brijbhushan Sharan Singh Charges framed Sexual Exploitation आरोप तय नई दिल्ली बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवान यौन शोषण