Site icon Hindi Dynamite News

बदजुबानी में रिकॉर्ड तोड़ रहे नेता, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मायावती को कहा ‘यूपी की गुंडी’

उत्‍तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद ने आरोप लगाया है कि मायावती ने पूरे प्रदेश को सुनियोजित तरीके से लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद मायावती जेल जरूर जाएंगी। इससे पहले मायावती ने भी उन्‍हें एक जनसभा में गुंडा कहा था।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बदजुबानी में रिकॉर्ड तोड़ रहे नेता, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मायावती को कहा ‘यूपी की गुंडी’

बहराइच: लोकसभा चुनाव 2019 की जंग में बदजुबानी भी अब रफ्तार पकड़ रही है। चोर, बाबर, हरा जहर जैसे शब्‍दों के बीच चुनाव में आजम खान जैसे नेताओं के अभद्र बयान भी आए। अब भाजपा के सांसद और कैसरगंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बृजभूषण शरण सिंह ने मायावती पर अभद्र टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने मायावती के एक बयान के बाद यह टिप्‍पणी की है।

पांचवें चरण के मतदान के ठीक पहले बहराइच के कैसरगंज से भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बसपा मुखिया मायावती पर चुनावी हमला करते करते अभद्र टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने मायावती को उत्‍तर प्रदेश की गुंडी बताया है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि मायावती ने पूरे प्रदेश को सुनियोजित तरीके से लूटने का काम किया है। अब 23 मई के बाद मायावती जेल जरूर जाएंगी। वह जेल में उनसे मिलने जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी, मोदी जी से नहीं.. लुढ़कती भाजपा की हार तय: राहुल गांधी

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मायावती ने गोंडा के कटरा बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह को माफिया, गुंडा और आतंकवादी बताया था। उन्‍होंने ने बृजभूषण शरण सिंह पर बसपा प्रत्याशी को धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका भी हश्र राजा भैया जैसा होगा। सारी गुंडई निकाल दी जाएगी। मैं गुंडों से निपटना अच्‍छी तरह जानती हूं।

यह भी पढ़ें: भाजपा की मदद करने के बजाय मरना पसंद करूंगी.. रायबरेली में बोली प्रियंका गांधी

Exit mobile version