Republic Day: 26 जनवरी के लिए बाज़ारों में दिखने लगी रौनक, कल जिले भर में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

कल देश भर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा जिसके लिए महराजगंज जिले में भी उत्साह नजर आने लगा है। बाज़ारों में रौनक दिखने लगी है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़े पूरी ख़बर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 January 2023, 1:58 PM IST

महराजगंज: देशभर में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। महराजगंज में भी 26 जनवरी के लिए तैयारियां शुरू हो गयी है। जगह जगह तिरंगे की दुकानें सज गयी है जिससे बाज़ारों की रौनक भी बढ़ गयी है। लोग आज ही से तिरंगे की खरीददारी करने लगे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी महराजगंज में पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया जाएगा।

जानें 26 जनवरी का महत्व
इस दिन का अपने आप में एक खास महत्व है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड का भी आयोजन किया जाता है। जहां सशस्त्र बल अपनी योग्यता का परिचय देते हैं।

Published : 
  • 25 January 2023, 1:58 PM IST