Punjab: सात साल के रिलेशन के बाद भी बनीं दुल्हन करती रही दुल्हे का इंतजार

पंजाब में रहने वाले एक प्रेमी-जोड़े ने सात साल रिलेशन में रहने के बाद शादी करने की सोची। शादी वाले दिन लड़की मंडप पर पहुंची, पर वहां वो और उसके परिवार वाले लोग घंटो तक दुल्हे का इंतजार करते रहे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 September 2019, 12:24 PM IST

गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक लड़का और लड़की सात साल से रिलेशन में थे। दोनों के परिवार शादी के लिए भी मान गए। शादी वाले दिन जब लड़की अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंची तो वहां लड़के का घंटो इंतजार किया, पर लड़का नहीं आया।

यह भी पढ़ें: मोहल्ले का लड़का पड़ोसी की मां-बहन पर रखता था बुरी नजर, विरोध करने पर कर हुआ ऐसा हाल..

4 घंटे लड़के का इंतजार करने के बाद लड़की और उसका परिवार पुलिस थाना गुरदासपुर पहुंचे, जहं उन्होनें लड़के और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज की। लड़की ने बताया कि  उसका 7 साल से गुरदासपुर के रहने वाले रमन कुमार के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के परिवार शादी के लिए मान गए थें। शादी से पहले होने वाली सब रस्में भी पूरी की और रव‍िवार को शादी तय थी। 

लड़की का कहना है कि सब तैयारी कर चुके थे लेकिन लड़का रमन अपनी बारात लेकर मंदिर नहीं पहुंचा। पूरा दिन उसका इंतजार करते रहे और फोन पर भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन न तो रमन का कुछ पता लगा और न ही उसके परिवार का। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Published : 
  • 30 September 2019, 12:24 PM IST