
मुंबई: फ्रांस की राजधानी पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रहे विस्तारा के विमान में बम होने की धमकी मिलने से पूरी फ्लाइट में सनसनी फैल गई। धमकी मिलने के तुरंत बाद ही फ्लाइट के पहुंचने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकाल की घोषणा कर दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से मुंबई जा रही फ्लाइट यूके 024 को एयर सिकनेस बैग पर एक नोट मिला जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी। विमान रविवार को 10:19 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
इस मामले में विस्तारा ने बताया कि पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से मुंबई जा रही फ्लाइट यूके 024 को एयर सिकनेस बैग पर एक नोट मिला जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी।
धमकी मिलने के बाद 10:08 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी का एलान किया गया। सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि फ्लाइट सुबह के 10:19 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
Published : 2 June 2024, 3:26 PM IST
Topics : bomb threat Mumbai Paris Vistara Flight धमकी पेरिस फ्लाइट बम मुंबई विस्तारा