
Mumbai :मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान को हवा में ही मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। साथ ही सभी सवार लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया। वहीं सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी।
बम की धमकी से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक बता दें कि मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद उसे वापस मुंबई लाया गया। विमान में 320 से ज्यादा लोग सवार थे और इसे सुरक्षित मुंबई में उतार लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान संख्या एआई 119 पर संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को वापस मुंबई लाया गया।
शिकागो-दिल्ली हवाई सेवा
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले एयर इंडिया की तकनीकी खराबी के चलते शिकागो-दिल्ली हवाई सेवा को वापस शिकागो लौटना पड़ा। बता दें कि गुरुवार को एयर इंडिया विमान ने शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। मगर 10 घंटे बाद विमान को वापस शिकागो लौटना पड़ा।
Published : 10 March 2025, 1:47 PM IST
Topics : Air India flight bomb threat Mumbai News