Bollywood: बिखरे बाल, चेहरे पर टेंशन लिए सड़क किनारे सब्जी बेचने को मजबूर हुईं ये फैमस एक्ट्रेस, फोटो वायरल

वायरल फोटो में एक्ट्रेस मैली सी सूती साड़ी पहने हुए बिखरे बाल, चेहरे पर टेंशन लिए सड़क किनारे सब्जी बेचती दिखाई दे रही हैं। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 July 2022, 3:41 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अदा शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में है। अपने लुक्स के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करने वाली अदा शर्मा को हाल ही में सड़क किनारे सब्जी बेचते हुए देखा गया है। इस घटना की एक फोटो सोशल मीडिया पर भी तेजी वायरल हो रहा है। 

इस वायरल फोटो में अदा शर्मा में मैली सी सूती साड़ी पहने हुए बिखरे बाल, चेहरे पर टेंशन लिए सड़क किनारे सब्जी बेचती दिखाई दे रही हैं। अदा के फैंस उनकी ये तस्वीर देख कर हैरान-परेशान है। इस फोटो में अदा को पहचान पाना काफी मुश्किल है।

हालांकि ये तस्वीर खुद अदा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर के साथ अदा ने कैप्शन में लिखा, “सुना है सब्जी का भाव बढ़ गया है।” अदा की इस पोस्ट पर फैंस के काफी मिक्स रिएक्शन सामने आए है।  

Published :  18 July 2022, 3:41 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement