Bollywood: ये हैं भूमि पेडनेकर के वो शानदार किरदार, जिसे देख हर कोई हुआ हैरान

डीएन ब्यूरो

भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दुर्गामती: द मिथ' है का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में भूमि का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। उनका ये रुप देख हर कोई हैरान है। भूमि ने कई फिल्मों में बेहद की अलग रोल करके लोगों का दिल जीता है। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें तस्वीरें

अलग ही रूप

भूमि पेडनेकर की फिल्म दुर्गामती का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में भूमि का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। लेक‍िन इससे पहले भी भूमि ने फिल्मों में अपने किरदारों से दर्शकों के दिल में जगह बनाई है।

सबसे अलग रोल

इससे पहले भी भूमि ने कई ऐसे रोल किए जो सबसे अलग रहे हैं। लोगों ने उनके इस रोल को काफी पसंद भी किया है।

जबरदस्त परफॉर्मेंस

अपनी डेब्यू फिल्म दम लगा के हईशा में वजन बढ़ाने से लेकर सांड की आंख में बूढ़ी दादी तक, हर किरदार में भूमि ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।

दम लगा के हईशा

फिल्म दम लगा के हईशा में भूमि पेडनेकर ने काफी मोटी महिला का किरदार निभाया था। इस रोल में भूमि को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म में भूमि के साथ आयुष्मान खुराना थे।

बाला में एक सांवली लड़की का किरदार

बाला में भूमि ने एक सांवली लड़की का किरदार निभाया था। भूमि ने अपना कैरेक्टर बखूबी निभाया था। इस रोल में भी भूमि ने काफी तारीफें लूटी हैं।

सोनच‍िड़‍िया फिल्म में भूमि ने सशक्त महिला

सोनच‍िड़‍िया फिल्म में भूमि ने सशक्त महिला का कैरेक्टर प्ले किया था। इस फिल्म में उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया था। इस फिल्म में उनका बिल्कुल गांव वाला लुक दिखाया गया था। जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था।

सांड की आंख में भूमि ने बुजुर्ग महिला के किरदार

सांड की आंख में भूमि ने बुजुर्ग महिला के किरदार निभाया था। उन्हें इस रुप में देख कर दर्शक हैरान रह गए थे। इस रोल में ना केवल उनका मेकअप बल्कि उनकी चाल-ढाल भी बेहद कमाल थी।








संबंधित समाचार