
मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ''स्त्री'' के दूसरे भाग की शूटिंग मंगलवार को शुरू हो गई। निर्माताओं ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, वर्ष 2018 में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ''स्त्री'' व्यवसायिक रूप से सफल रही थी जिसे समीक्षकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक मुखर्जी और अपारशक्ति खुराना भी थे।
फिल्म निर्माता मैडडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पृष्ट पर शूटिंग शुरू होने की घोषणा की।
बैनर ने लिखा, ''एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक, 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू... आ रही है वो अगस्त 2024 में...''।
निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि 'स्त्री 2' का निर्देशन भी अमर कौशिक करेंगे और इसमें आश्चर्यों से भरे नये दृश्यों का वादा है।
इस फिल्म के निर्माण में जियो स्टूडियोज भी जुड़ा हुआ है।
''स्त्री'' फिल्म मध्य प्रदेश के एक छोटे कस्बे चंदेरी पर आधारित हैं जहां ‘स्त्री’ नाम की बुरी आत्मा रात में आदमियों को अगवा कर लेती है।
Published : 11 July 2023, 7:29 PM IST
Topics : bollywood Film Stree 2 RajKumar Rao shooting Shraddha Kapoor फिल्म स्त्री 2 बॉलीवुड राजकुमार राव शूटिंग श्रद्धा कपूर