हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के पहले सॉन्ग का टीजर कर दिया गया है। फिल्म का एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसका टाइटल 'मखमाली' हैं। फिल्म के गाने में मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार के बीच काफी रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
फिल्म के पहले सॉन्ग का टीजर बहुत ही शानदार है। इसमें मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार की कैमिस्ट्री देखने लायक है। सॉन्ग का टीजर देखने के बाद पूरे गाने की रिलीज का इंतजार कर पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर इस गाने को पूरी तरह से रिलीज करने का मांग कर रहे हैं।
अक्षय ने इंस्टाग्राम पर गाने का एक टीजर वीडियो शेयर किया। गाने का टीजर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा- "सिनेमा में अपने 30 साल के सफर में, मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे ये अद्भुत रोमांटिक ट्रैक मिला हैं जिन्हें मेरे फैंस और दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और मुझे विश्वास है कि ‘मखमली’ उन्हें बहुत पसंद आएगा। ‘मखमली’ मेरे फिल्मी करियर का सबसे इमोशनल रोमांटिक ट्रैक है। जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है, मुझे यकिन है कि इसे लोगों का बहुत प्यार मिलेगा।"

बता दें कि फिल्म भारत के महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। फिल्म में अक्षय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी छिल्लर फिल्म में पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं।
Published : 24 May 2022, 5:11 PM IST
Topics : Akshay Kumar bollywood Manushi Chhillar Song Makhmali अक्षय कुमार फिल्म ‘पृथ्वीराज’ बॉलीवुड मानुषी छिल्लर रोमांटिक कैमिस्ट्री सॉन्ग मखमली