दिल्ली के मैडम तुसाद में लगेगा सनी लियोनी का मोम का पुतला, 200 बार से ज्यादा मापा शरीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद संग्राहलय में लगाया जाएगा। इस पुतले की माप के लिए लंदन से विशेषज्ञों का एक दल मुंबई आया और उन लोगों ने 200 से ज्यादा बार सनी का विशेष नाप और तस्वीरें लीं ताकि उनके पुतले को हू ब हू तैयार किया जा सके।

Updated : 19 January 2018, 10:34 AM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद संग्राहलय में लगाया जाएगा। इस पुतले की माप के लिए लंदन से विशेषज्ञों का एक दल मुंबई आया और उन लोगों ने 200 से ज्यादा बार सनी का विशेष नाप और तस्वीरें लीं ताकि उनके पुतले को हू ब हू तैयार किया जा सके।

 

मोम का पुतला बनाए जाने को लेकर सनी ने कहा कि मैं अब पुतले के रूप में 'खुद' को देखने के लिए उत्साहित हूं और अपने प्रशंसकों की प्रतिक्रिया का इंतजार बेसब्री से करूंगी। 'मेरा पुतला लगाने के लिए मैडम तुसाद की आभारी और रोमांचित हूं। मेरे लिए मेरी मोम की प्रतिमा का होना पूरे तरीके से आह्लादित करने वाला है। मापन के दौरान यह पहला अनुभव रहा जब मैंने इतनी लंबी सिटिंग की। मैं पूरी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिसने इसे एक अनूठा और यादगार अनुभव बनाया।  यह पुतला इस साल के अंत तक इस संग्राहलय में लगाया जाएगा।

 

बता दें कि इससे पहले इस म्यूजियम में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, सलमान खान, कपिल शर्मा, सचिन तेंदुलकर आदि सितारों के पुतले लगाए गए हैं।

Published : 
  • 19 January 2018, 10:34 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement