Bollywood: सुनील ग्रोवर के दिल की हुई सर्जरी, इस खास शख्स ने दी जानकारी

फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर सुनील ग्रोवर के दिल की सर्जरी हुई है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 February 2022, 3:07 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की हाल ही में मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में दिल की सर्जरी हुई थी। इस बात की जानकारी एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर सिमी गरेवाल ने दी है।  

'द कपिल शर्मा शो' में गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रोल से फेमस हुए सुनील ग्रोवर अभी रिकवर हो रहे हैं। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

सिमी गरेवाल ने सुनील के स्वास्थ्य पर अपनी चिंता को व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने सुनील ग्रोवर को जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने लिखा, "हैरान हूं कि @WhoSunilGrover की दिल की सर्जरी हुई है। हमारे दिलों को हंसी और खुशी से भरना..अपनी कीमत पर। मैं प्रार्थना करती हूं कि वह जल्दी से ठीक हो जाए। उनके पास एक शानदार प्रतिभा है .. और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।"

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रोवर को दिल में ब्लॉकेज के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि टेलीविजन पर काम करने के अलावा, उन्हें हाल ही में फिल्म 'भारत', 'पटाखा', 'तांडव' और 'सनफ्लावर' में देखा गया था। जिसमें अपने काम के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।

Published : 
  • 3 February 2022, 3:07 PM IST

Advertisement
Advertisement