हिंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के घर से बहुत बुरी खबर सामने आई है। रवीना के पिता रवि टंडन ने इस दुनिया को अलविदा कर दिया है। रवि टंडन पेशे से एक फिल्म डायरेक्टर थे। उन्होंने 87 साल की उम्र में अपनी आरिखी सांसे ली। इस बात की खबर की पुष्टी खुद रवीना टंडन ने की है।
रवीना ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके पिता का निधन 11 फरवरी को दोपहर में उन घर पर हुआ। वैसे अभी तक इस बात पता नहीं चल पाया है कि आखिर रवि टंडन की मृत्यु कैसे हुई है।
रवीना टंडन इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ की कुछ शेयर की। शेयर की तस्वीरों में एक रवीना के बचपन की फोटो है। जिसमें उनके पिता ने उन्हें गोद में लिए हुए दिख रहे है और दोनों कैमरा को पोज दे रहे हैं।
रवीना ने पिता के साथ की अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए काफी इमोशनल पोस्ट लिखा हैं। रवीना ने लिखा- पापा आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे। मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी। मैं आपका साथ कभी नहीं छोडूंगी। लव यू पापा। रवीना के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए और उनके पिता निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

बता दें कि रवि टंडन बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर में से एक रहे हैं। उन्होंने नजराना, मुकद्दर, मजबूर और निर्माण सहित कई फिल्मों का निर्देशन किया है।
Published : 11 February 2022, 3:05 PM IST
No related posts found.