हिंदी
मुंबई: अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुत एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म 'दो और दो प्यार' के मुख्य कलाकारों का पोस्टर रिलीज हो गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार फिल्म दो और दो प्यार में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डी'क्रूज़ और सेंथिल राममूर्ति नज़र आयेंगे। इस फिल्म को शीर्ष गुहा ठाकुरता ने निर्देशित किया है, बतौर निर्देशक यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।
फिल्म दो और दो प्यार के मुख्य किरदारों का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। विद्या बालन इस फिल्म में काव्या के किरदार में नज़र आएंगी जो पेशे से एक डेंटिस्ट हैं , वहीं प्रतीक गांधी फिल्म में अनी की भूमिका निभा रहे हैं जो एक लव स्ट्रक एंटरप्रेन्योर हैं।
सैंथिल राममूर्ति - विक्रम के किरदार में हैं और इलियाना डिक्रूज़ के किरदार का नाम नोरा है जो फिल्म में एक एस्पायरिंग अभिनेत्री हैं।
फिल्म 'दो और दो प्यार' 29 मार्च को रिलीज होगी।
Published : 20 March 2024, 4:47 PM IST
Topics : bollywood Do Aur Do Pyaar poster अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट कलाकार दो और दो प्यार पोस्टर फिल्म मुंबई
No related posts found.