
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सुपरहिट फिल्म ‘एक विलेन’ के सीक्वल में विलेन का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bollywood Buzz- फिल्म के सेट पर फरहान अख्तर को टॉर्चर करती थीं प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में चर्चा है कि राइटर और निर्देशक मिलाप जावेरी अपनी हिट फिल्म एक विलेन का सीक्वेल बनाने जा रहे हैं। वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म एक विलेन में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म रितेश देशमुख के किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। वह फिल्म में विलेन बने थे। कहा जा रहा है कि अब रितेश देशमुख वाले रोल के लिए सीक्वेल फिल्म में फिल्ममेकर्स अर्जुन कपूर को साइन करने की तैयारी कर रहे हैं। अर्जुन फिल्म के मुख्य विलेन का किरदार निभा सकते हैं।
प्रोड्यूसर एकता कपूर जल्द ही एक विलेन दूसरा भाग शुरू करने की सोच रही हैं। इसलिए अर्जुन कपूर को साइन करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर इस समय ग्रे शेड का कैरेक्टर स्क्रीन पर निभाना चाहते हैं। वह एक विलेन-2 का हिस्सा बनने पर विचार कर रहे हैं। फिल्म एक विलेन 2 को भी मोहित सूरी ही डायरेक्ट करेंगे।
यह भी पढ़ें: Bollywood- फिल्म निर्देशन करना चाहती है प्रियंका चोपड़ा
अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म 'पानीपत' की तैयारियों में लगे हुए हैं। फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त और कृति सेनन भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन के पास 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्में भी हैं। (वार्ता)
Published : 9 October 2019, 3:34 PM IST
Topics : Arjun Kapoor bollywood Ek Villain entertainment अर्जुन कपूर एक विलेन फिल्म बॉलीवुड मनोरंजन रितेश देशमुख