VIDEO: FWICE अध्यक्ष बीएन तिवारी ने डाइनाइट न्यूज के जरिये दी वाजिद खान को अपनी अंतिम विदायी

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान ने वॉलीवुड को हमेशा के लिये ‘अलविदा’ कह दिया है। पूरा बॉलीवुड उनके जाने पर गमगीन है। डाइनामाइट न्यूज के इस एक्सक्लसिव वीडियो में देखिये वाजिद के इंतकाल पर क्या बोले FWICE अध्यक्ष बीएन तिवारी…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 June 2020, 2:22 PM IST
google-preferred

मुंबई:  बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण के चलते रविवार रात मुंबई के अस्पताल में इंतकाल हो गया। वाजिद के असमय चले जाने से पूरा बॉलीवुड गमगीन हैं। उनके निधन पर कई सितारों ने शोक जताया है।

वाजिद के इंतकाल पर FWICE (Federation of Western India Cine Employees) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने भी डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में गहरा शोक जताया। उन्होंने इसे पूरे बॉलीवुड और संगीत की दुनिया के लिये अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि वाजिद जितने बड़े संगीतकार थे, उतने ही सरल और महान इंसान भी थे। वह हमेशा खुश रहते थे। बॉलीवुड में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।

FWICE अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना एक ऐसी महामारी है, जिसके कारण हम चाहते हुए भी वाजिद खान के जनाजे में शामिल नहीं हो पा रहे है। ऐसे में हम सभी उन्हें नम आंखों से अपनी विदाई दे रहे है। 

गौरतलब है कि फिल्म गर्व, मुझसे शादी करोगी, तुमको ना भूल पायेंगे, हेलो ब्रदर जैसी कई मशहूर फिल्मों में अपना संगीत दे चुके बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान की रविवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।  कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इशी बीच कुछ दिन पहले ही जांच में वे कोरोना संक्रमित भी पाये गये थे।

रविवार शाम को उनकी हालत बिगड़ गई और तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि किडनी की समस्या के कारण उनका इम्युनिटी लेवल बहुत कम हो गया। वाजिद खान का जन्म 10 मार्च 1981 मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुआ था। 
 

 

Published :