
मुंबई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर डांस वीडियो शेयर किया है।
माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। माधुरी दीक्षित ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में माधुरी दीक्षित फिल्म कला के गाने घोड़े पे सवार पर थिरक रही हैं। इस गाने को अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया है।
माधुरी ने इस डांस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बलमा घोड़े पे क्यों सवार हैं?' । माधुरी के इस डांस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।(वार्ता)
Published : 20 January 2023, 5:12 PM IST
Topics : bollywood Ghode Pe Sawar Madhuri Dixit Viral video किलर मूव्स डांस बॉलीवुड माधुरी दीक्षित वीडियो वायरल सोशल मीडिया