Bollywood: ‘ब्रह्मास्त्र’ में साइंटिस्ट का किरदार निभायेंगे बॉलीवुड के ये किंग खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साइंटिस्ट का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

Updated : 15 March 2020, 11:34 AM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साइंटिस्ट का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। शाहरुख खान पिछले कुछ सालों से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। चर्चा है कि शाहरुख फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम करने जा रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। बताया जा रहा हैं कि इस फिल्म में शाहरुख का रोल छोटा होगा लेकिन वह अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म का यह सीन फिल्मसिटी में शूट होगा। इसकी शूटिंग एक या दो महीने के अंदर शुरू होगी जो 10 दिन तक चलेगी।

यह भी पढ़ें: फिल्म एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कहा.. किस्मत वाली हूं..

कहा जा रहा है कि शाहरुख फिल्म में एक साइंटिस्ट का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन भी अहम भूमिका निभाते नजर आयेंगे। यह फिल्म चार दिसंबर 2020 को रिलीज होगी। (वार्ता)
 

Published :  15 March 2020, 11:34 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement