फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में परिणीति का फर्स्ट लुक रिलीज

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आनेवाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में परिणीति का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में परिणीति एक कॉर्पोरेट महिला के रूप में दिखाई दे रही है।

Updated : 13 November 2017, 1:30 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर की आनेवाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में परिणीति का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस लुक में परिणीति  ब्लैक-व्हाइट स्ट्राइप शर्ट और पेंसिल स्कर्ट के साथ ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं। रिलीज हुइ फिल्म के इस पोस्टर में परिणीति एक कॉर्पोरेट महिला के रूप में दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होगें सलमान और ऐश्वर्या

बता दें कि कुछ दिनों पहले इस फिल्म से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फर्स्ट लुक में अर्जुन एक पुलिस वाले के किरदार में दिखाई दिये थे।

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘पद्मावती’ का नया पोस्टर रिलीज

यह भी पढ़ें: बौना बन कैटरीना-अनुष्का संग इश्क फरमाएंगे शाहरूख

इससे पहले अर्जुन और परिणीति की जोड़ी एक साथ फिल्म 'इश्कजादे' में नजर आई थी। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने इस फिल्म में काफी पसंद किया था। 

Published : 
  • 13 November 2017, 1:30 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement