

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी ने रविवार को खुदकुशी कर ली। सुशांत से पहले भी आत्महत्या की कई ऐसी घटनाएं सामने आयी है, जिनके सदमे से देश और बॉलीवुड आज तक नहीं उबर पाया है। जानिये, आज तक गमगीन करके रखने वाला वो शॉंकिंग घटनाएं..
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर पर खुदकुशी कर ली। इस युवा और प्रतिभाशाली एक्टर की मौत ने कई सवाल अपने पीछे छोड़ दिये हैं। उन्होंने रविवार दोपहर बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस दुखद खबर से पूरा बॉलीवुड, उनके प्रशंसक और बल्कि पूरा देश स्तब्ध है।
सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस उनके घर पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गयी है।
सुशांत सिंह कि खुदकुशी से पहले भी बॉलीवुड समेत पूरा देश इसी तरह के झटकों से पहले भी हिल चुका है। हाल ही में टीवी अभिनेता कुशल पंजाबी की आत्महत्या ने भी पूरी मुंबई, देश और टीवी की दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इसके बाद एक और शॉकिंग खबर सामने आई। कन्नड़ एक्ट्रेस और टीवी एंकर चांदना वीके ने मौत को गले लगाया।
मनमीत ग्रेवाल
कई सीरियल्स में पंजाबी और सिख किरदार निभाने वाले अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने भी पिछले माह आत्महत्या की। बताया जाता हैं कि इस अभिनेता ने डिप्रेशन और आर्थिक तंगी के चलते ये कदम उठाया है। मनमीत करीब 29 साल के थे और मुंबई के नवी मुंबई इलाके में रहते थे।
इनके अलावा भी आत्महत्या की कुछ ऐसी घटनाएं हैं, जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।
जिया खान
जिया खान ने महज 25 साल की उम्र में खुदकुशी कर ली थी। अपनी मौत से पहले जिया खान अभिनेता सूरज पंचोली को डेट करने की वजह से चर्चा में थीं। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। यह बॉलीवुड फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।
दिव्या भारती
छोटे से समय में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली दिव्या भारती की मौत ने भी सबको हिलाकर रख दिया था। अचानक से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार होने वाली दिव्या भारती की पांच अप्रैल 1993 को एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। महज 19 साल की उम्र में करीब 12 फिल्में करने के बाद अपने ही घर से गिरकर उनकी मौत हो गई। आज तक यह गुत्थी नहीं सुलझ पाई कि दिव्या की मौत हत्या थी या फिर आत्महत्या। था। उन्होंने 'दीवाना', 'बलवान', 'दिल आशना है', 'दिल ही तो है' और 'रंग' जैसी फिल्मों में काम किया।
प्रत्युषा बनर्जी
प्रत्युषा बनर्जी की खुदकुशी से पूरा देश हिल गया था। वह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। उसने बेहद कम समय में दुनिया छोड़ी। प्रत्युषा बनर्जी 'बालिका वधू', 'हम हैं ना' और 'रक्त संबंध' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थीं। वह मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। अस्पताल ले जाने तकक उनकी मौत हो चुकी थी।
रविशंकर आलोक
यह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर थे। रविशंकर आलोक ने नाना पाटेकर की फिल्म 'अब तक छप्पन' के लिए भी काम किया था। उन्होंने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली
राहुल दीक्षित
छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता राहुल दीक्षित ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। जयपुर के रहने वाले 28 साल के राहुल मुंबई में रहते थे। उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।
कुलजीत रंधावा
टीवी एक्ट्रेस और मॉडल कुलजीत रंधावा ने साल 2006 में अपने जुहू स्थित फ्लैट पर सुसाइड कर लिया था। कुलजीत हिप हिप हुर्रे, C.A.T.S, कुमकुम जैसे टीवी सीरियल्स में दिखाई दी थीं। कुलदीप ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वो जिंदगी से परेशान हो गई हैं। इसलिए आत्महत्या ही एक रास्ता बचा है।
सिल्क स्मिता
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी वदलापति जिन्हें फिल्मी दुनिया में सिल्क स्मिता के नाम से भी जाना जाता था। 35 साल की उम्र में 23 सितम्बर 1996 की सुबह स्मिता अपने चेन्नई के घर में मृत मिलीं। उनकी मौत का कारण अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। कुछ के अनुसार सिल्क ने आत्महत्या की थी, क्योंकि वो अपने फिल्म निर्माण के कर्ज के कारण काफी परेशान थीं।
विवेका बाबाजी
90 के दशक में विवेका बाबाजी ने ‘कामसूत्र’ कंडोम का एक बोल्ड एड कर सनसनी मचा दी थी। साल 1993 में उन्होंने मिस मॉरीशस का खिताब अपने नाम किया। साल 1994 में उन्हें सुपरमॉडल के खिताब से भी नवाजा गया। 24 जून, 2010 को विवेका की लाश घर में पंखे से लटकी मिली थी।
No related posts found.