हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड की 'चाँदनी' श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज मुंबई लाया जायेगा। मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर बॉलीवुड की चॉदनी का अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके निधन पर बॉलीवुड समेत पूरे देश में शोक का मौहल है।
रविवार को उनका पोस्टपार्ट पूरा हो चुका है। ऐसे में आज उनका शव दुबई से मुंबई लाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी का शव दोपहर में मुंबई भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को एक प्राइवेट जेट से भारत लाया जाएगा।
श्रीदेवी सफेद रंग काफी पसंद था, उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी अंतिम विदाई में सबकुछ सफेद हो, इसलिए उनके मुंबई भाग्या बंगले को पूरी तरह से सफेद किया जा रहा है। मुंबई में उनके घर के सामने उनके फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है।
Published : 26 February 2018, 11:58 AM IST
Topics : पवन हंस बॉलीवुड मुंबई श्मशान घाट श्रीदेवी
No related posts found.