Bollywood Actress: सोशल मीडिया पर आग लगा रहा म़ृणाल ठाकुर का वर्कआउट वीडियो, देख फैंस बोले- HOT

बॉलीवुड अभिनेत्री म़ृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 June 2022, 6:01 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री म़ृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। मृणाल ठाकुर फिल्म इंडस्ट्री की फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री में शुमार की जाती है। मृणाल ठाकुर ने अपने जिम वर्कआउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इसमें वह हार्डकोर वर्कआउट करती दिख रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, काउंटडाउन बिगेन्स। इस कैप्शन को देखने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि मृणाल अपनी किसी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

मृणाल ठाकुर आखिरी बार शाहिद कपूर स्टारर जर्सी में नजर आईं थी। इस स्पोर्ट्स-ड्रामा में उन्होंने शाहिद की पत्नी का किरदार निभाया था। (वार्ता)

Published : 
  • 8 June 2022, 6:01 PM IST