
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपनी आनेवाली फिल्म 'सोन चिरैया' की शूटिंग को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के सेट से सुशांत की एक तस्वीर सामने आई है।
इस तस्वीर में सुशांत गब्बर सिंह के रूप में नजर आ रहे हैं। सुशांत की इस तस्वीर को देखकर आप भी डर जायेंगे। सुशांत पहली बार किसी मूवी में इस तरह का किरदार निभाते हुए दिखाई देगे।
SONCHIRIYA सोन चिरैया#AbhishekChaubey@RSVPMovies @RonnieScrewvala @honeytrehan @psbhumi @BajpayeeManoj @RanvirShorey @ashutoshrana10 pic.twitter.com/hYI9cI9Qgc
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) January 30, 2018
फिल्म के इस पोस्टर को सुशांत ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। उनके इस अलग अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में सुशांत के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर लीड किरदार में नजर आय़ेंगी। इसके अलावा रणवीर शोरी, मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
अगर फिल्म के कहानी की बात करें तो यह मूवी 70 के दशक में चंबल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग चंबल में ही की जाएगी। इस मूवी को निर्देशन अभिषेक चौबे डायरेक्ट कर रहे हैं।
Published : 30 January 2018, 5:14 PM IST
Topics : डाकू बॉलीवुड भूमि पेडनेकर सुशांत सिंह राजपूत