हिंदी
मुंबई: अपनी एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअल आयुष्मान खुराना के हाथ फिर एक बड़ी फिल्म लगी है।
Opening soon for consultation.?⚕️#DoctorG@JungleePictures @anubhuti_k @Saurabhbharat @vishalwagh21 #SumitSaxena pic.twitter.com/EZrCqtgHXn
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) December 22, 2020
जल्द ही वे बड़े पर्दे पर डॉक्टर के किरदार में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी आयुष्मान खुराना ने ट्वीट करके दी। सोशल मीडिया पर शेयर किये गये इस तस्वीर में वह फिल्म 'डॉक्टर-जी' (Doctor G) की स्क्रिप्ट हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा परामर्श के लिए जल्द आ रहे हैं 'डॉक्टर जी'।"
बता दें कि पहली बार आयुष्मान खुराना डॉक्टर के किरदार में नजर आयेंगे। इससे पहले उन्होंने कभी भी इस तरह का रोल प्ले नहीं किया है। आयुष्मान 'बरेली की बर्फी' और 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्में जंगल पिक्चर्स के साथ कर चुके हैं। अब इसी बैनर के साथ उनकी आने वाली नई मूवी 'डॉक्टर जी' है।
Published : 22 December 2020, 3:04 PM IST
No related posts found.