Entertainment: फिल्म ‘लक्ष्मी’ का नया गाना रिलीज, अक्षय कुमार के खतरनाक अंदाज को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की आनेवाली फिल्म ‘लक्ष्मी’ नया गाना रिलीज हो गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखें नये गाने का VIDEO।

Updated : 4 November 2020, 12:57 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की आनेवाली फिल्म ‘लक्ष्मी’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब इस मूवी का नया गाना  'बम भोले'  रिलीज हो गया है।

इस गाने में अक्षय कुमार का लक्ष्मी अवतार को देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे। सान्ग में अक्षय कुमार लाल साड़ी और हाथों में चूड़ियां पहनकर कभी भभूत, तो कभी रंग और त्रिशूल के साथ मस्ती में शिव भक्ति में झूमते दिखाई दे रहे हैं। 

रिलीज होते ही अक्षय और कियारा का यह गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। दर्शक उनके इस नये गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इससे बम भोले गाने को सिंगर वायरस ने आवाज़ दी है। गाने के लिरिक्स और म्यूज़िक उल्लूमनाती का है, जो एक म्यूज़िक प्रोडक्शन हाउस है। 

Published : 
  • 4 November 2020, 12:57 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement