Jammu & Kashmir: डोडा में गोली लगा ग्राम रक्षक का शव बरामद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को एक ग्राम रक्षक (वीडीजी) शव बरामद हुआ जिस पर गोली के निशान पाए गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 January 2024, 6:33 PM IST

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को एक ग्राम रक्षक (वीडीजी) शव बरामद हुआ जिस पर गोली के निशान पाए गए। 

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गंदोह तहसील में खरंगल गांव के बलवंत सिंह के रूप में की गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि सिंह आज सुबह अपने घर के पास रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि ग्राम रक्षक के शरीर पर गोली लगी थी और उनकी राइफल उनके पास ही पड़ी हुई थी।

उन्होंने बताया कि शव को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने

सुरक्षा गार्ड की मौत के पीछे के कारणों को जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Published :  5 January 2024, 6:33 PM IST