कनाडाः भारतीय रेस्तरां में हुए धमाके में 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

कनाडा के ओंटारियो स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट में हुए ब्लास्ट में तकरीबन 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 May 2018, 10:52 AM IST

ओंटोरियो: कनाडा के मिसिसोंगा शहर में एक भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका हुआ। इस धमाके में करीब 15 लोग जख्मी हो गये हैं। इनमेम से 3 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

धमाके के बाद आसपास का इलाका सील कर दिया गया है।  घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल बलास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका गुरुवार की रात स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे हुआ।

धमाके के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधऱ-उधर भागने लगे। 

Published : 
  • 25 May 2018, 10:52 AM IST

No related posts found.