गाजियाबादः लखनऊ में शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर गाजियाबाद में भी वर्चुअल तरीके से इसका आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का वर्चुअल रूप में भाजपा महानगर संगठन ने आरडीसी स्थित एक इंस्टीट्यूट में महानगर पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, प्रदेश सह संयोजक स्थानीय निकाय अशोक मोंगा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, महामंत्री पप्पू पहलवान, बलदेव राज शर्मा, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, उदिता त्यागी, अश्वनी शर्मा, सरदार एसपी सिंह, तारा जोशी, राजेश त्यागी, दिवाकर सिंगल, रनीता सिंह, शीतल चौधरी, अरविंद भारतीय, सचिन डेड़ा, मनोज यादव, जय कमल अग्रवाल, बॉबी त्यागी, चमन चौहान, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, वीरेंद्र सारस्वत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने जो रणनीति तैयार की है, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पार्टी के इस सदस्यता अभियान की है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भाजपा के लगभग ढाई करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं। भाजपा की तैयारी है कि जनवरी तक इस सदस्यता अभियान में डेढ़ करोड़ नए सदस्य शामिल करते हुए इस संख्या को 4 करोड़ तक पहुंचाया जाए।