हिंदी
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। नड्डा दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर हैं।
दौरे के पहले दिन नड्डा ने दक्षिण मुंबई में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में शिंदे से भेंट की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय ने नड्डा के साथ इसे शिष्टाचार भेंट बताया।
गौरतलब है कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात उच्चतम न्यायालय के उस फैसले की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण है जिसमें शीर्ष अदालत ने कहा कि चूंकि उद्धव ठाकरे ने बहुमत साबित किए बगैर पद से इस्तीफा दे दिया था, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद पर फिर से बहाल नहीं किया जा सकता।
नड्डा और शिंदे की मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सी. टी. रवि और मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार उपस्थित थे।
Published : 18 May 2023, 12:36 PM IST
Topics : अध्यक्ष एकनाथ शिंदे जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र मुख्यमंत्री मुंबई मुलाकात
No related posts found.