हिंदी
अलवर: राजस्थान के अलवर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद महंत चांदनाथ का 61 साल की आयु में निधन हो गया है।
यह भी पढ़ें: महंत चांदनाथ 3 बजे होंगे श्री बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर, रोहतक में समाधि में लीन
अस्थल बोहर मठ के महंत रविवार सुबह 3 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक चांदनाथ लंबे समय से बीमार थे और उनका अपोलो में इलाज चल रहा था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब से कुछ देर पहले ट्विट किया और उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनके सामाजिक कार्यों को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नाथ संप्रदाय के प्रतिष्ठित श्री बाबा मस्तनाथ मठ के महंत चांदनाथ का निधन समस्त समाज खासकर संपूर्ण नाथ संप्रदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे राजस्थान व देश के लिए बड़ी क्षति बताया है।
Published : 17 September 2017, 9:08 AM IST
Topics : अलवर निधन महंत चांदनाथ राजस्थान सांसद
No related posts found.