हिंदी
अमरावती: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में पार्टी की रणनीति को धार देने के वास्ते वरिष्ठ नेता दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को अपनी प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।
पुरंदेश्वरी (64) पूर्व केंद्रीय मंत्री, अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामा राव की बेटी, टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू की साली और दग्गुबाती वेंकटेश्वर राव की पत्नी हैं।
22 अप्रैल 1959 को जन्मी पुरंदेश्वरी आंध्र की राजनीति पर अच्छी पकड़ रखती हैं। वह पहली बार 2004 में फिल्म निर्माता दग्गुबाती रामानायडू को हराकर बापटला निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के लिए चुनी गई थीं।
उन्होंने केंद्र मे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पहली सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं।
Published : 5 July 2023, 8:38 AM IST
No related posts found.