भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे बोले-भाजपा ही दलितों की सच्ची हितैषी पार्टी

राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति की बैठक की गई। इस बौठक मेंभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो दलितों की हितेषी है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट..

Updated : 21 November 2018, 5:33 PM IST
google-preferred

लखनऊ: लोक सभा चुनाव 2019 नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल लगातार दलित समुदाय को अपने अपने पाले में करने के लिए खूब जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस पर गरजे योगी.. कहीं ये बात

आज राजधानी के विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर समेत कई विधायक मौजूद रहें।

इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो दलितों की हितेषी है और इसी पार्टी में दलितों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता मौजूद हैं। अन्य पार्टियों में तो दलित नेता केवल दौलत के नेता हैं। आज केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व लगातार दलितों के लिए काम किए जा रहे हैं। जिससे समाज के लोगों बीच भी यह संदेश जा चुका है कि उनके समाज का सही उत्थान केबल भाजपा सरकार में ही संभव है। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में दलित समुदाय भाजपा को समर्थन देकर दोबारा भाजपा को केंद्र में सत्ता दिलाने में मैतपुर भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें:  अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधकः श्रीकांत शर्मा

राम मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संतो के साथ है और जल्द ही मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की में पूर्ण योजना आयुष्मान भारत की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना से सबसे ज्यादा लाभ देश के दलित समुदाय को ही हुआ है और दलित समुदाय भी भाजपा सरकार के वादों पर भरोसा जता रहा है।

Published : 
  • 21 November 2018, 5:33 PM IST

Related News

No related posts found.