भाजपा पंजाब-विरोधी, वश चले तो वह राष्ट्रगान से पंजाब शब्द हटा दे: मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा भाजपा केंद्र सरकार पर ‘पंजाब-विरोधी’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उसका वश चले तो उसे राष्ट्रगान से ‘पंजाब’ हटाने में भी कोई हिचक नहीं होगी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 November 2023, 9:18 AM IST
google-preferred

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर ‘पंजाब-विरोधी’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उसका वश चले तो उसे राष्ट्रगान से ‘पंजाब’ हटाने में भी कोई हिचक नहीं होगी।

मान ने केंद्र राज्य का ग्रामीण विकास फंड कथित रूप से रोकने तथा वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण में अपना हिस्सा मांगने के लिए मजबूर करने को लेकर केंद्र की आलोचना की।

दो दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन पंजाब वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 20123 को पेश किये जाने के बाद बहस में हिस्सा लेते हुए मान ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की ‘पंजाब विरोधी मानसिकता’ है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि पंजाब खाद्यान्न योगदान में देश में सबसे आगे है और वह सेना में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व देता है , लेकिन दुख की बात है कि केंद्र ने राज्य की हमेशा उपेक्षा की।

उन्होंने कहा, ‘‘हर रोज वे कुछ ऐसा करते हैं जो दर्शाता है कि पंजाब इस देश का हिस्सा नहीं है भाजपा पंजाब विरोधी है।

Published :  29 November 2023, 9:18 AM IST

Related News

Advertisement