Site icon Hindi Dynamite News

BJP Lok Sabha Candidates List: भाजपा के एक और नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की राजनीति से सन्यास की घोषणा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों पहली लिस्ट आने के बाद राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास का एलान कर दिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
BJP Lok Sabha Candidates List: भाजपा के एक और नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की राजनीति से सन्यास की घोषणा

नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों पहली लिस्ट सामने आने के बाद से सियासी चर्चाएं जोरों पर हैं। इस सूची में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के नाम काट दिये गये। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को भी भाजपा ने इस बार टिकट नहीं दिया।

भाजपा की सूची जारी होने के अगले दिन रविवार को राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने फिर से बतौर डॉक्टर सक्रिय रहने की घोषणा की है।

यह भी पढें: भोजपुरी स्टार पवन सिंह आखिर क्यों हटे आसनसोल के मैदान से? BJP ने दिया था टिकट, जानिये पूरी कहानी 

इससे पहले, पूर्व दिल्ली से भाजपा के सांसद गौतम गंभीर और झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने भाजपा की पहली लिस्ट आने से पहले ही सक्रिय राजनीति से अलग होने की घोषणा की थी।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। भाजपा ने अपने पहली सूची में पवन सिंह का नाम का भी ऐलान किया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। डॉ. हर्षवर्धन ने तीस साल से ज्यादा के शानदार चुनावी करियर में मैंने सभी पांच विधानसभा और दो संसदीय चुनाव लड़े, जिनमें मैंने बड़े अंतर से जीत हासिल की। इनके अलावा, पार्टी संगठन, राज्य और केंद्र की सरकारों में कई प्रतिष्ठित पदों पर कार्य भी किया। अब मैं वापस अपने काम की ओर लौटना चाहता हूं। कृष्णा नगर में मेरा ईएनटी क्लिनिक भी मेरी वापसी का इंतजार कर रहा है। 

 

उन्होंने लिखा कि पचास साल पहले जब मैंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा के साथ कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया तो मानव जाति की सेवा ही मेरा आदर्श वाक्य था। तत्कालीन आरएसएस नेतृत्व के आग्रह पर मैं चुनावी मैदान आया. वे मुझे केवल इसलिए मना सके क्योंकि मेरे लिए राजनीति का मतलब हमारे तीन मुख्य शत्रुओं – गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ने का अवसर था। 

चांदनी चौक से व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज, दक्षिणी दिल्ली से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली से पार्षद व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत पर भाजपा ने भरोसा जताया है। 

Exit mobile version