हिंदी
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश में पांच और उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का है। वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने 16वीं लिस्ट में जिन 6 लोगों के नाम दिए हैं उनमें उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य, फिरोजाबाद से चंद्र सिंह, मछलीशहर से वीपी सरोज है। वहीं महाराष्ट्र की मुंबई नार्थ ईस्ट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद किरीट सोमैया का टिकट काटकर मनोज कोटक को टिकट दिया है।
मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ बीजेपी ने प्रेम सिंह शाक्य को उतारा है।
Published : 3 April 2019, 4:48 PM IST
No related posts found.