लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण चुनाव के पहले चरण से पहले प्रियंका ने बिजनौर में किया रोड शो

उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर में प्रथम चरण में मतदान होना है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए चुनाव आज प्रचार का अंतिम‍ दिन है। मंगलवार को प्रियंका गांधी भी बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पक्ष में रोड शो करने के लिए पहुंची। 

Updated : 9 April 2019, 4:49 PM IST
google-preferred

बिजनौर: उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर में प्रथम चरण में मतदान होना है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए चुनाव आज प्रचार का अंतिम‍ दिन है। मंगलवार को प्रियंका गांधी भी बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पक्ष में रोड शो करने के लिए पहुंची। 

बिजनौर डाकखाने के पास से रोड शो शुरू होना था। वहां कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा थे। कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का इंतजार कर रहे थे। रोड शो में जबरदस्‍त भीड़ उमड़ी जिसे देखकर प्रियंका गांधी और कांग्रेसी नेताओं का उत्‍साह देखते ही बन रहा था। 

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को आज सहारनपुर में रोड शो करना था। उसके बाद वह बिजनौर में रोड शो करने पहुंचती। लेकिन ऐन वक्त पर फैसला बदलते हुए उन्होंने पहले बिजनौर में रोड शो करने का फैसला लिया।

हालांकि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। साथ ही शो के बीच ही कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इस पर प्रियंका गांधी ने मोदी समर्थन में नारे लगाने वालों पर फूलों की माला उछाल दी और आगे बढ़ गई।

Published : 
  • 9 April 2019, 4:49 PM IST

Related News

No related posts found.