Site icon Hindi Dynamite News

बिहार की बाढ़ में गूंजी खुशियों की किलकारी, गर्भवती महिला ने रेसक्यू बोट में दिया बच्ची को जन्म

बिहार में बाढ़ के रूप में प्रकृति के भयंकर प्रकोप के बीच एक सुखद खबर सामने आयी है। राहत और बचाव कार्यों में जुटी बोट में एक गर्भवती महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बिहार की बाढ़ में गूंजी खुशियों की किलकारी, गर्भवती महिला ने रेसक्यू बोट में दिया बच्ची को जन्म

पटना: बिहार में बाढ़ की भयंकर त्रासदी के बीच खुशियों किलकारी गूंजने की एक सुखद खबर हैं। यहां भयंकर बाढ के बीच राहत और बचाव कार्यों में जुटी एनडीआरएफ की बोट में एक गर्भवती महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बोट में बच्ची के सुखद जन्म से सभी लोग एक बारगी बाढ का संकट भूल बैठे।

यह भी पढें..Bihar Flood: बाढ़ से बेहाल बिहार के 12 जिलों में भीषण संकट, कई गांव डूबे, लाखों लोगों का जीवन खतरें में 

प्रकृति के प्रकोप के बीच ही कुदरत का यह करिश्मा पूर्वी चंपारण में सामने आया। यह जिला बाढ से सबसे ज्यादा प्रभावित भी है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने और राहत और बचाव कार्यों में जुटी एनडीआरएफ की बोट में बाढ़ के संकट से घिरी एक 25 साल की महिला भी सवार हुई। बताया जाता कि कुछ ही देर बाद इस महिला ने बीच रास्ते में ही उसी बोट में एक बच्ची को जन्म दिया।

यह भी पढें.. Bihar Flood: बिहार में जल प्रलय से 10 जिले जलमग्न, 5 लाख लोगों का जीवन में संकट में, नदियों में ऊफान 

बच्ची को जन्म देने के बाद बच्ची और महिला को एम्बुलेंस के जरिये नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। दोनों मां-बेटी की हालत अस्पताल में स्थिर बतायजी जाती है। रेसक्यू बोट में महिला द्वारा बच्ची को जन्म की खबर से चारों तरफ खुशियां हैं। 
 

Exit mobile version