Site icon Hindi Dynamite News

Bihar Politics: जेडीयू अध्यक्ष ललन का RCP सिंह हमला, कहा- JDU दौड़ता हुआ जहाज, डूबोने वालों का करेंगे इलाज

जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (ललन) ने रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह जदयू की ABCD भी नहीं जानते। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bihar Politics: जेडीयू अध्यक्ष ललन का RCP सिंह हमला, कहा- JDU दौड़ता हुआ जहाज, डूबोने वालों का करेंगे इलाज

पटना: बिहार के सियासत में गरमाहट जारी है। जनता दल (यू) छोड़ने के बाद रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला कल खूब हमला बोला था। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (ललन) ने रविवार को प्रेस वार्ता करके RCP सिंह पर कई बड़े हमले किये। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह जदयू की ABCD भी नहीं जानते हैं। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि आरसीपी सिंह का तन जनता दल यूनाइटेड में था, मगर मन कहीं और था। 

यह भी पढ़ें: कबड्डी खिलाड़ियों ने प्रो कबड्डी नीलामी में सोने पर निशाना साधा, पहली बार ये खिलाड़ी 2 करोड़ के पार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने RCP सिंह को लेकर गरम तेवर दिखाते हुए कहा कि जेडीयू डूबता जहाज नहीं बल्कि दौड़ता हुआ जहाज है। नीतीश कुमार ने उन लोगों की पहचान की है और मरम्मत कर दी है, जो इस जहाज के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश कर रहे थे। अब यह जहाज और तेज दौड़ेगा।

ललन ने इसके साथ ही साफ किया है कि अब जेडीयू मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमने कल (शनिवार) एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को वोट दिया। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: सिसवा में झाड़फूंक करने वाले की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पूरे क्षेत्र में सनसनी, एसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर

उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि बीजेपी के साथ ऑल इज वेल है। आगे 2024 और 2025 में जदयू बीजेपी के साथ रहेगा या नहीं… भविष्य में या 2029 में क्या होगा, इसके बारे में हम अभी कैसे प्रतिबद्ध हो सकते हैं। ललन सिंह ने कहा कि 2019 में पहले ही तय हो गया था कि जदयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ षड्यंत्र हो रहे हैं। पहले चिराग पासवान मॉडल लाया गया। अब एक और मॉडल लाने की तैयारी हो रही थी। मगर जेडीयू के खिलाफ कोई षड्यंत्र नहीं चलेगा। षड्यंत्र रचने वालों को नीतीश कुमार ठीक कर देंगे, जैसे वे पहले से करते आये हैं।

Exit mobile version